कोलम्बिया में भूस्खलन, 30 दबे
बोगोटा, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलम्बिया के पश्चिमोत्तर प्रांत में सोमवार को हुए भूस्खलन में लगभग 30 लोग दब गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा सोमवार को उस समय हुआ जब एंटीओक्यूवा प्रांत में राजमार्ग पर यात्री एक बस से दूसरी बस में सवार हो रहे थे।
एक अधिकारी ने बताया, "जाहिरा तौर पर 20 से 30 लोग दबे हुए हैं।" बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications