बिजनौर एवं मुजफ्फरनगर में बाढ़ की स्थिति में सुधार
दोनों जिलों के बाढ़ग्रस्त गावों से पानी उतरना शुरू हो गया है लेकिन किसानों के कृषि यंत्र पानी के कारण खराब हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अलग से मिट्टी तेल के वितरण की व्यवस्था की है।
मुजफ्फरनगर के कुछ गांवों में बने राहत शिविरों से ग्रामीण अब अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। राज्य के कई सामाजिक संगठन अपनी तरफ से कपड़े, दवाइयां और अन्य सामग्रियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और कपड़े इक्कठा किए थे। सीएमओ आनंद स्वरूप ने प्रभावित लोगों के बीच इस राहत सामग्री का वितरण किया।
प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बाढ़ की वजह से धान, मक्का और दलहन की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।
उधर, मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी रिहाइशी इलाकों में घुसना शुरू हो गया है जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications