ईरान में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी एकेआई ने मेहर समाचार एंजेसी के हवाले से बताया है कि ईरान के भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिणी फारस प्रांत के एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र कोनार ताख्तेह में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 11.22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
कोनार ताख्तेह तेहरान से 677 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां घनी आबादी है।
वर्ष 2003 में ईरान के दक्षिणपूर्वी शहर बाम में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसमें 26,000 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications