भारत से वार्ता के लिए तैयार है पाकिस्तान: कुरैशी

इस्लामाबाद, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि न्यूयार्क में भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के साथ उनकी मुलाकात संभव है।

स्थानीय समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार कुरैशी ने कहा कि अगर भारत नए प्रस्तावों पर सहमत होता है तो वह इपने भारतीय समकक्ष से कहीं भी मिलने के तैयार हैं। इन दिनों कृष्णा और कुरैशी दोनों संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शमिल होने लिए न्यूयार्क में हैं।

संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को कृष्णा और कुरैशी एक बार आमने-सामने भी हुए। इस दौरान दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और पाकिस्तान में बाढ़ के हालात पर चर्चा की।

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में इस्लामाबाद में दोनों विदेश मंत्रियों की बातचीत हुई थी। कृष्णा पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+