भारतीयों ने बच्चों के लिए जुटाए 320,000 डॉलर
टोरंटो में शनिवार रात को ' ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा' (एआईएम) द्वारा इस समारोह का आयोजन भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में गरीब तबके के बच्चों की सहायता करने के लिए आयोजित किया गया था।
समारोह में शामिल हुए 1,000 लोगों को संबोधित करते हुए अब्दुल कलाम ने कहा कि गरीब लोग दुनिया में हर जगह हैं और उनकी मदद के लिए आईएएम जेसे संगठनों को आगे आना चाहिए।
कलाम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का विस्तार होना चाहिए और 'पिछड़े बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।'
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम को वाटरलू विश्वविद्यालय ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है और इसी सिलसिले में वह कनाडा में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications