उत्तर कोरियाई नेता के पुत्र जनरल नियुक्त

प्योंगयांग, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-इल के पुत्र को जनरल नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने सरकारी मीडिया के हवाले से खबर दी है कि किम जोंग-यून को पहली बार इतना अहम पद दिया गया है। माना जा रहा है कि 68 साल के जोंग-इल अपने बेट को अपनी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों उनकी सेहत ठीक नहीं है।

जोंग-यून की नियुक्ति की घोषणा उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में की गई। जोंग-यून ने स्विट्जरलैंड से पढ़ाई की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+