विएना में मंदिर पर हमले के दोषी को उम्रकैद
विएना, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। विएना में डेरा सच्च खण्ड के एक मंदिर में पिछले साल किए गए हमले में एक नेता की हत्या के मामले में अदालत ने एक भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अदालत में घंटो जिरह चलने के बाद चार अन्य लोगों को भी इस मामले में दोषी ठहराया गया। इन लोगों ने आस्ट्रिया की राजधानी विएना में डेरा सच्च खण्ड के एक मंदिर पर हमला किया था।
इस मामले में अदालत ने 17 से 18 वर्ष की सजा सुनाई है। एक अन्य व्यक्ति को भी छह महीने की सजा सुनाई है। बचाव पक्ष ने हालांकि इन आरोपो को से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications