पश्चिम बंगाल में 6 नक्सली गिरफ्तार
कोलकाता, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में सोमवार शाम को पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
झारखण्ड जिले के पुलिस अधिक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह नक्सलियों की पहचान प्रमेश्वर प्रमानिक, भागीरथ उर्फ पुतुल, बीरेन मोरधानो, पटेल मुर्मू, सासाधर करमाकर, अमित महतो के रूप में की गई है। संयुक्त सुरक्षाबलों द्वारा बेलपहाड़ी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "ये सभी नक्सली मदन महतो दल के सदस्य थे जो बेलपहाड़ी इलाके में सक्रिय थे। लूट, सरकारी सम्पतियों को नष्ट करने जैसे कम से कम दस मामलों में ये वांछित थे।"
पुलिस के मुताबिक इन लोगों की पृष्ठभूमि पता करने के बाद गिरफ्तार किया गया। उनसे संगठन के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications