अर्जेटीना में सड़क हादसा, 14 मरे
ब्यूनस आयर्स, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के सांता फे प्रांत में हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 14 लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा रविवार देर रात विला ओकाम्पो शहर के निकट हुआ। यहां एक लॉरी और मिनीबस की टक्कर हुई। घायलों में सभी की हालत गंभीर है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मिनीबस का चालक मारा गया जबकि लॉरी के चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications