राष्ट्रमंडल खेल : सफल आयोजन को लेकर बच्चों ने निकाली पदयात्रा
पदयात्रा के दौरान बच्चे हाथों में रंगीन पोस्टर और तख्तियां लिए हुए थे, जिसपर दिलचस्प नारे और खेलों के इतिहास का जिक्र किया गया था।
इस पदयात्रा का आयोजन मॉर्डन स्कूल ने किया। पदयात्रा स्कूल के मैदान से शुरू होकर जंतर मंतर स्थित राष्ट्रमंडल खेल कार्यालय पर समाप्त हुआ।
स्कूल की प्राचार्य लता बैद्यनाथन ने आईएएनएस को बताया, "बच्चे अक्सर खेलों से ज्यादा मैदान के छत गिरने और घोटालों के बारे में जिक्र कर रहे थे। हमने पदयात्रा के माध्यम से बच्चों के बीच राष्ट्रमंडल खलों के प्रति सकारात्मक सोच भरने की कोशिश की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications