बांग्लादेश अपने सैनिक अफगानिस्तान न भेजे : तालिबान
अमेरिका ने बांग्लादेश से आग्रह किया था कि वह अफगानिस्तान में सुरक्षा और स्थिरता कायम करने के लिए वहां सैनिकों की तैनाती करे।
खबरों के मुताबिक तालिबान ने सोमवार को बांग्लादेश से कहा कि वह अमेरिका के उस आग्रह को नकार दे जिसमें उसने अफगानिस्तान में सैनिक भेजने की बात कही है।
समाचार पत्र 'द डेलीस्टार' की वेबसाइट पर सोमवार को जारी एक रिपोर्ट को, 'अमेरिकी आग्रह पर अफगान तालिबान की प्रतिक्रिया' के साथ प्रकाशित किया गया है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड सी. हॉलब्रुक ने पिछले गुरुवार को न्यूयार्क के एक होटल में मुलाकात के दौरान बांग्लादेश के विदेश मंत्री दीपू मोनी से इस मुद्दे पर चर्चा कर सैनिकों को भेजने का आग्रह किया था।
मोनी ने हॉलब्रुक को दक्षिण एशिया, विशेषतौर से अफगानिस्तान में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications