बजट निर्माण प्रक्रिया पर नियमावली जारी

मुखर्जी ने पत्रकारों को बताया, "इससे बजट निर्माण प्रक्रिया में शामिल सभी साझेदारों खासकर अधिकारियों को व्यापक रूप से मदद मिलेगी।" यह ऐसा पहला मौका है जब सरकार ने बजट निर्माण की अत्यंत गोपनीय प्रक्रिया पर नियमावली जारी की है।

उन्होंने बताया कि 216 पन्नों वाले इस नियमावली में बजट निर्माण के सभी पहलुओं के बारे में बताया गया है। इसमें वार्षिक बजट सक्र्युलर से लेकर बजट के संसद में प्रस्तुतीकरण और क्रियान्यवन के बारे में विस्तार से बताया गया है। नियमावली में बजट में होने वाली आम गलतियों के बारे में बताया गया है।

बजट मामलों के संयुक्त सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि बजट निर्माण की प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों के लिए यह नियमावली एक प्रशिक्षण यंत्र के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें बजट निर्माण की प्रक्रिया के अलावा कई कानूनी और प्रशासनिक नीतियों के बारे में भी बताया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+