2012 में खारिज किए जा सकते हैं ओबामा : सर्वेक्षण
पॉलिटिको/जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक ज्यादातर अमेरिकी अगले चुनावों में राष्ट्रपति बदलना चाहते हैं। सर्वेक्षण में वर्ष 2012 में वोटिंग करने की उम्मीद वाले 1,000 पंजीकृत मतदाताओं से उनकी राय ली गई थी।
सर्वेक्षण में 44 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने पहले ही योजना बना ली है कि वे ओबामा की जगह किसी और को वोट देंगे जबकि अतिरिक्त 13 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि वे भी किसी और को वोट देने के बारे में विचार करेंगे।
वर्ष 2008 में हुए चुनावों में ओबामा को 53 प्रतिशत वोट मिले थे। सर्वेक्षण से लगता है कि बीते दो सालों में ओबामा के समर्थकों की संख्या बहुत घट गई है।
सर्वेक्षण में 63 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनका देश गलत रास्ते पर जा रहा है और 51 प्रतिशत लोगों ने ओबामा के कामों को खारिज कर दिया है।
ओबाम के राष्ट्रपति के रूप में काम करने से इतर 65 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे उन्हें एक व्यक्ति के रूप में पसंद करते हैं।
यदि वर्ष 2012 के चुनावों में वर्ष 2008 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार रही सारा पालिन और ओबामा आमने-सामने होते हैं तो उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications