राष्ट्रमंडल खेल : कृष्णा बोले, मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है भारत
संयुक्त राष्ट्र आम सभा में हिस्सा लेने पहुंचे कृष्णा ने कहा, "मैं बताना चाहता हूं कि भारत रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ियों और अधिकारियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।"
तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले इन खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। 1982 में हुए एशियाई खेलों के बाद यह भारत में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
अपने संबोधन में कृष्णा ने आशा जताई कि राष्ट्रमंडल सचिवालय आने वाले दिनों में अपने कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications