बिहार चुनाव : भाकपा (माले) ने पहली सूची जारी की

पटना, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) ने मंगलवार को 48 सीटों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें चार महिला और छह मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।

पटना में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए पार्टी की बिहार इकाई के सचिव नंद किशोर प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि निवर्तमान विधायक अमरनाथ यादव को पार्टी ने एक बार फिर रघुनाथपुर से टिकट दिया है जबकि दरौली से पूर्व विधायक सत्यदेव राम को व बलरामपुर से पूर्व विधायक महबूब आलम को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा अमरजीत पासवान को जीरादेई से और जगन्नाथ यादव को बहादुरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पांच सीटों पर वामपंथी दलों के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा।

गौरतलब है कि राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चुनाव होना है। मतों की गिनती 24 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+