अयोध्या विवाद : संघ ने कहा, अदालत ने किया उचित फैसला
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सारे देश की निगाह उच्च न्यायालय के फैसले की ओर टिकी है।
उन्होंने कहा, "न्यायिक प्रक्रिया को टालने की जानबूझकर कोशिश हुई। याचिकाकर्ता की कोई हैसियत नहीं है।"
उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद पर उच्च न्यायालय का फैसला न्यायिक प्रक्रिया की दिशा में एक अगला कदम होगा।
एक सवाल के जवाब में माधव ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद आगे की रणनीति के लिए संघ नेताओं की एक बैठक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications