राष्ट्रमंडल खेल : दिल्ली पुलिस ने लोगों को सावधान किया

खेलों को लेकर पूरी दिल्ली में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के सामनों की गहनता से जांच की जा रही है। बाहर से आने वालों की बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर जांच की जा रही है।

अलवर से आए नारायण मीणा ने इस संबंध में आईएएनएस से कहा, "मैं आज सुबह सराय काले खां बस अड्डे पर उतरा। पुलिस ने मेरे सामान की गहनता से जांच की।"

खेलों के लिए खोले गए विशेष लेन पर आवागमन शुरू होने के कारण आम लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर खेल गांव के करीब स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 पर जाम की स्थिति रहती है।

एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली रवि शंकर ने बताया कि गेम्स लेन के कारण आम लोगों की जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

रवि ने कहा, "मैं रोजाना गाजीपुर से गोल मार्केट जाता हूं। हर रोज मुझे 40 मिनट लगा करते थे लेकिन गेम्स लेन के शुरू होने के बाद इस दूरी को तय करने में 80 मिनट लग रहे हैं।"

खेलों के दौरान किसी आतंकवादी हमले को रोकने के लिए सोमवार से ही दिल्ली के आसमान की निगरानी मानवरहित हवाई सर्वेक्षण यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है।

इसके अलावा दिल्ली को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर भी नियमित अंतराल पर चक्कर लगा रहे हैं। सेना ने 63 एकड़ में फैले खेल गांव की सुरक्षा के लिए निगरानी की विशेष व्यवस्था की है।

3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। 1982 एशियाड के बाद देश में होने वाला यह सबसे बड़ा खेल आयोजन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+