आयकर रिटर्न भरने की तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ी
वित्त वर्ष 2009-10 के लिए आयकर रिटर्न भरने की तारीख पूर्व निर्धारित 30 सितम्बर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।
एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी गई है। वक्तव्य के मुताबिक बाढ़ के कारण सामान्य जन-जीवन प्रभावित होने की वजह से आयकर रिटर्न भरने करने की निर्धारित तारीख बढ़ा दी गई है।
पिछले सप्ताह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जम्मू एवं कश्मीर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी हालत को देखते हुए वहां आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढ़कर 30 नवम्बर कर दी थी।
जम्मू एवं कश्मीर में आयकर रिटर्न भरने की तारीख 30 नवम्बर ही रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications