अफगानिस्तान में छोटी गाड़ी पर लड़ेंगे ब्रिटिश कमांडो
इस छोटी गाड़ी को राइनो एयर नाम दिया गया है, जिसे दो जवान चलाएंगे। इस छोटी गाड़ी को जवान विमान में आकार देंगे, उसके बाद 8,000 फुट की ऊंचाई से इसे पैराशूट की मदद से जमीन पर उतारा जाएगा।
समाचार पत्र द सन में छपी खबर के मुताबिक युद्धग्रस्त इलाके में इस विशेष बल को जमीन पर लड़ना पड़ता है। लेकिन अब इस छोटी गाड़ी से विशेष बल को काफी मदद मिलेगी।
अफगानिस्तान में इस रणनीति को लागू करने से पहले विशेष बल ब्रिटेन में इसका अभ्यास कर रहा है। समाचार पत्र ने बताया है, "इसके इस्तेमाल से जमीन पर लड़ाई लड़ने में काफी सुविधा होगी।"
मोटरसाइकिल के आकार जैसा बनाए गए इस छोटी गाड़ी से आधा टन तक गोली-बारूद और दवा की आपूर्ति की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications