सेंसेक्स व निफ्टी में मामूली गिरावट (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत गिरकर 20,104.86 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 20,157.51 अंक के उच्च और 19,981.96 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 0.10 प्रतिशत गिरकर 6,029.50 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 6,049.80 अंक का उच्च और 5,991.30 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.11 अंक (0.20 प्रतिशत) बढ़कर 8,158.37 अंक पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 3.46 अंक (0.03 प्रतिशत) बढ़कर 10,284.03 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर ऊर्जा (1.15 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (0.93 प्रतिशत), रियल्टी (0.48 प्रतिशत) और बैंकिंग (0.33 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
तेल एवं गैस (-0.74 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-0.46 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-0.32 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (-0.23 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications