राष्ट्रमंडल खेल : चिदम्बरम ने सुरक्षा का जायजा लिया
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने चिदम्बरम की इस बैठक को 'नियमित आंतरिक बैठक' करार दिया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "खेलों के मद्देनजर राजधानी और देश के सुरक्षा हालात का जायजा लिया गया। खेलों के संबंध में सुरक्षा की रणनीति एक अक्टूबर से लागू होगी। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है।"
चिदरम्बरम के साथ हुई इस बैठक में गृह सचिव जी.के. पिल्लै, गुप्तचर एजेंसियों और रिसर्च एंड एनालसिस विंग (रॉ) के प्रमुख और खेलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के बाद चिदम्बरम ने नार्थ ब्लॉक में खेलों के लिए तैयार 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम का भी दौरा किया।
राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। वर्ष 1982 के एशियाड के बाद यह देश में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications