भारतीय टेक्सटाइल कम्पनी अरविंद बांग्लादेश में संयंत्र लगाएगी
इसके लिए कम्पनी ने स्थानीय निटाल समूह के साथ रविवार को देश के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित कोमिला निर्यात संवर्धन क्षेत्र (सीईपीजेड) में संयंत्र लगाने के लिए समझौता किया है। निटाल के अध्यक्ष अब्दुल मतलुब अहमद ने कहा कि इस संयंत्र में उत्पादित डेनिम धागों और डेनिम ट्राउजरों का निर्यात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह निवेश अगले तीन साल में तीन चरणों में किया जाएगा।
अहमद ने कहा, "हमने सरकार से सीईपीजेड में 40,000 वर्ग मीटर जमीन की मांग की है। हालांकि हमें इससे ज्यादा जमीन की जरूरत है।"
भारत-बांग्लादेश चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अहमद ने कहा कि इस संयंत्र से 1.3 करोड़ मीटर धागों का उत्पादन होगा और उत्पादन की विकास दर 12 प्रतिशत रहेगी।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सस्ते श्रम, कम उत्पादन लागत और धागों का बेहतर बाजार होने के कारण भारतीय कम्पनियां यहां निवेश करना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications