अयोध्य विवाद : भाजपा ने कहा, खत्म हुई अनिश्चितता
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "इससे उच्च न्यायालय के फैसले को लेकर अनिश्चितता का दौरा खत्म हो गया है। अब उच्च न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "भाजपा उच्च न्यायालय के फैसले को लेकर किसी तरह की आशंका या संभावना नहीं जता रही है। फैसला आने के बाद पार्टी इस पर प्रतिक्रिया देगी। हम उम्मीद करते हैं कि देश में शांति बनी रहेगी।"
प्रधान न्यायाधीश एच. एस. कपाड़िया की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने त्रिपाठी की याचिका खारिज करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय को इस मामले में फैसला सुनाने की हरी झंडी दे दी। सर्वोच्च न्यायालय ने गत 23 सितम्बर को त्रिपाठी द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 24 सितम्बर को आने वाले बहुप्रतीक्षित फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी।
याचिका में अयोध्या विवाद पर फैसला टालने और इस जटिल मामले का अदालत से बाहर शांतिपूर्ण समाधान निकालने की संभावना तलाशने के लिए संबंधित पक्षों को निर्देश देने की अपील की गई थी। याचिका में कम से कम तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों तक इस फैसले को टालने की भी अपील की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications