अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, डिप्टी गर्वनर की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आत्मघाती हमले में गजनी प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोहम्मद काजीम अल्लाहयार और उनके पुत्र, दो भतीजों व अंगरक्षक मारे गए।
प्रवक्ता ने बताया, "अल्लाहयार अपने कार्यालय जा रहे थे तभी आत्मघाती हमलावर ने उनके वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट कर दिया।"
प्रतिबंधित संगठन तालिबान ने एक बयान जारी कर इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। लेकिन संगठन ने इस बात से इंकार किया है कि विस्फोट के समय कोई व्यक्ति उस पर सवार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications