रिलायंस पावर 2 साल में उत्पादन क्षमता 5000 मेगावॉट करेगी

फिलहाल कम्पनी की ताप विद्युत उत्पादन क्षमता 600 मेगावॉट है।कम्पनी की इस घोषणा के बाद बम्बई स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर में 2.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई इसके चलते कम्पनी का शेयर 173.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
अंबानी ने बैठक में अप्ोने भाषण में कहा:
-कम्पनी अगले पांच साल में पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 1,000 मेगावॉट करेगी।
- अगले 24 महीने में कम्पनी अपनी तापीय विद्युत उत्पादन क्षमता 600 मेगावॉट से बढ़ाकर 5,000 मेगावॉट करेगी।
- वर्ष 2015 तक कम्पनी देश की सबसे बड़ी जल विद्युत उत्पादन कम्पनी बनेगी।
- वर्ष 2010 के अंत तक 3,000 मेगावॉट जल विद्युत उत्पादन शुरू होगा।
- घरेलू कोयला भंडारों से 20,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन होगा।
- इंडोनेशिया में कम्पनी के कोयला भंडारों से 10,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन की क्षमता स्थापित होगी।
- वर्ष 2015 तक कम्पनी 25,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन करेगी।
- अगले तीन साल में 20,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन शुरू होगा।
- वर्ष 2015 तक कम्पनी देश की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी बनेगी।
- आंध्रप्रदेश की समालकोट विद्युत परियोजना पर कंपनी 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
- तापीय ऊर्जा के क्षेत्र में शंघाई पावर कार्पोरेशन कम्पनी की रणनीतिक साझेदार होगी।












Click it and Unblock the Notifications