पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 4 को किया गिरफ्तार

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय नौसेना में निम्न वर्गीय लिपिकों की नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।

सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पश्चिम क्षेत्र) ऋषिराज सिंह ने कहा, "हमने विशाखापत्तनम स्थित मनसा अंतर्राष्ट्रीय रक्षा नियुक्ति एजेंसी के मालिक रामबीर सिंह रावत, हरियाणा के एक शिक्षक होशियार सिंह रावत एवं नेवल डॉकयार्ड्स के यहां और कोलकाता स्थित प्रशासनिक अधिकारी आर.सी. नाइक और डी.एस. मूर्ति को गिरफ्तार किया। इन्होंेने 150 छात्रों को प्रश्नपत्र के प्रश्नों की पूर्व जानकारी दी थी।"

उल्लेखनीय है कि सीबीआई की अपराध निरोधक शाखा (एसीबी) के अधिकारियों ने शनिवार को दक्षिणी मुंबई के युनाइटेड लॉज पर छापेमारी कर उत्तर संकेत के साथ प्रश्नपत्रों की प्रतियां बरामद की थीं। आरोपियों के पास से 185,000 रुपये भी बरामद किए गए।

आरोप है कि प्रश्नपत्र सुपुर्द करने के एवज में 138 छात्रों से 15,000 से 50,000 के बीच रुपये लिए गए। 175 पदों के लिए रविवार को हुई परीक्षा में लगभग 35,000 अभ्यर्थी शामिल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+