अर्थशास्त्री अर्जुन सेनगुप्ता का निधन
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में पहुंचे सेनगुप्ता को तबियत बिगड़ने के बाद रविवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। बाद में अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। सेनगुप्ता ने 1981-84 तक प्रधानमंत्री के विशेष सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी। वर्ष 1985 से 1990 तक वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के कार्यकारी निदेशक और विशेष सलाहकार थे। उसके बाद 1990 से 1993 तक उन्होंने बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारतीय राजदूत के रूप में काम किया।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सेनगुप्ता के निधन पर शोकसंवेदना प्रकट की है। अंसारी ने अपने शोकसंदेश में कहा है, "सेनगुप्ता के दुखद निधन की खबर सुन कर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके योगदानों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।" पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सेनगुप्ता का अंतिम संस्कार सोमवार को लोधी श्मशान गृह में होगा।













Click it and Unblock the Notifications