राष्ट्रमंडल खेल : 'खादी ने आजादी के लिए भारतीयों को सशक्त बनाया'

"पॉवर क्लॉथ्स ऑफ कामनवेल्थ" शीर्षक वाले एक वस्त्र प्रदर्शनी का उद्घाघटन करते हुए मीरा कुमार ने कहा, "यदि वस्त्र आपको सशक्त बनाता है तो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उन लोगों को सशक्त बनाएं जो अपनी उम्मीदों, आकांक्षाओं और मांगों को पूरा करते हुए वस्त्र तैयार करते हैं।"

मीरा कुमार ने कहा कि वस्त्र मनुष्य की बुनियादी आवश्यकता है और यह कोई सीमा नहीं जानता और यह लोगों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने हेतु प्रेरणा देता है।

मीरा कुमार ने इस संदर्भ में सूफी संत कबीर का जिक्र किया और कहा कि कबीर ने जो साधारण वस्त्र खुद से बुना, उसने उन्हें कट्टरवाद और रूढ़िवाद के खिलाफ लड़ने के लिए सशक्त बनाया।

इस प्रदर्शनी में पांच महाद्वीपों में फैले 15 राष्ट्रमंडल देशों के वस्त्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

यह प्रदर्शनी केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय, आस्ट्रेलिया सरकार और मेलबर्न की आरएमआईटी गैलरी द्वारा 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। यह खेल आयोजन नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+