पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 7 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में सात आतंकवादी ढेर हो गए।
समाचार पत्र डॉन ने अपनी बेवसाइट पर खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा कि दत्ता खेल इलाके के लारा मंडी गांव में एक घर को निशाना बनाकर किए गए हमले में तीन आंतकवादी मारे गए। इसके अलावा एक वाहन को निशाना कर किए गए मिसाइल हमले में चार आतंकवादी मारे गए।
मारे गए आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। इस माह पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर कम से कम 19 ड्रोन हमले किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications