इस साल के अंत तक होगी वरुण की शादी: मेनका गांधी
नई दिल्ली/बदायूं। भाजपा सांसद और नेहरू-गांधी परिवार की छोटी बहू मेनका गांधी ने अब अपनी बहू लाने का मन बना लिया है। खुद मेनका गांधी ने इस की सूचना दी है। मेनका के मुताबिक, वरुण गांधी की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। मेनका गांधी वरुण की शादी में, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और चचेरे भाई राहुल गांधी को भी आमंत्रित करेंगी।
वरुण गांधी, इंदियरा गांधी के पोते और संजय गांधी के पुत्र हैं। वह कांग्रेस की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा से सांसद हैं। वरुण भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में मेनका गांधी ने बताया "वरुण की शादी इसी वर्ष यामिनी राय से होगी। सोनिया गांधी और राहुल सहित गांधी परिवार के सभी सदस्यों को विवाह समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।"
उम्मीद की जा रही है कि विवाह समारोह में राहुल एवं उनकी मां के पहुंचने पर नेहरू-गांधी परिवार की दोनों बहुएं सोनिया और मेनका कई वर्षो से चल रहे 'शीतयुद्ध' के बाद एक-दूसरे के करीब आएंगी। उल्लेखनीय है कि सोनिया-राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी की 1997 में हुई थी। उस शादी में मेनका शरीक नहीं हुई थीं जबकि उस समय किशोर रहे वरुण विवाह समारोह में पहुंचे थे।
मुखर एवं उग्र हिंदुत्व प्रवक्ता के रूप में प्रसिद्ध 30 वर्षीय वरुण गांधी, फैशन डिजाइनर बंगाली युवती यामिनी राय से विवाह करेंगे। वरुण की होने वाली पत्नी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन की हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कालेज से स्नातक करने बाद उन्होंने फ्रांस के एक विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। विवाह इस वर्ष दिसम्बर में होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications