उड़ीसा में 'डायन' करार देकर महिला की हत्या

पुलिस निरीक्षक सी. एम. प्रधान ने बताया, "इस मामले में 10 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।" जानकारी के मुताबिक दो माह के एक बच्चे की शनिवार को बीमारी के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बच्चे के माता-पिता, रिश्तेदारों और कुछ ग्रामीणों ने बच्चे की मौत के लिए महिला को यह कहकर जिम्मेदार ठहरा दिया कि उसके जादू-टोने की वजह से ही उसकी मौत हुई है। इसके बाद महिला को घर से बाहर निकालकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications