नौसेना पेपर लीक: सीबीआई ने 4 को गिरफ्तार किया
मुंबई।
सीबीआई ने भारतीय नौसेना में निम्न वर्गीय लिपिकों की नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। id="toptextpromo">सीबीआई
के संयुक्त निदेशक ने कहा, "हमने विशाखापत्तनम स्थित मनसा अंतर्राष्ट्रीय रक्षा नियुक्ति एजेंसी के मालिक रामबीर सिंह रावत, हरियाणा के एक शिक्षक होशियार सिंह रावत, कोलकाता स्थित प्रशासनिक अधिकारी आरसी नाइक और डीएस मूर्ति को गिरफ्तार किया। इन्होने 150 छात्रों को प्रश्नों की पूर्व जानकारी दी थी।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि सीबीआई ने शनिवार को दक्षिणी मुंबई के यूनाइटेड लॉज पर छापा मारा। अधिकारियों ने वहां से उत्तर संकेत के साथ प्रश्नपत्रों की प्रतियां बरामद की हैं। आरोपियों के पास से 185000 रुपये भी बरामद किए गए। आरोप है कि प्रश्नपत्र सुपुर्द करने के एवज में 138 छात्रों से 15000 से 50000 के बीच रुपये लिए गए। 175 पदों के लिए रविवार को हुई परीक्षा में लगभग 35000 अभ्यर्थी शामिल हुए।











Click it and Unblock the Notifications