बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

मणिकांत ठाकुर

बीबीसी संवाददाता, पटना

मतों की गिनती 24 नवंबर को होगी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर में जिन 47 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा, उनके लिए उम्मीदवारों के नामांकन से संबंधित अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई. इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से चुनावी-टिकट प्राप्त प्रत्याशियों द्वारा नामज़दगी के पर्चे दाख़िल करने का सिलसिला शुरू हो गया है. राज्य में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. इनके लिए छह चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं. मतदान की तिथियाँ हैं- 21, 24, 28 अक्टूबर और 01, 09, 20 नवंबर है.

मतों की गिनती 24 नवंबर को होगी. दूसरे दौर के मतदान से सम्बंधित 45 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन-पत्र दर्ज करने का काम 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक चलेगा.

ब हुकोणीय मुक़ाबला

इस प्रकार छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया छह नवंबर को संपन्न होगी. पहले चरण में सिर्फ एक विधानसभा सीट (सिमरी बख्तियारपुर) ऐसी है, जहाँ सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक वोट डाले जा सकेंगे.

बाकी पहले दौर के मतदान वाली 46 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम पाँच बजे तक मतदान होगा. कानून-व्यवस्था को देखते हुए कई नक्सली-हिंसा प्रभावित इलाकों में भी बहुत से मतदान केन्द्रों पर शाम तीन बजे तक ही वोट डाले जा सकेंगे. इस बार बिहार में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड गठबंधन, राष्ट्रीय जनता दल, लोकजनशक्ति पार्टी गठबंधन, कांग्रेस और वामपंथी गठबंधन के बीच बहुकोणीय मुकाबला है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+