राष्ट्रमंडल खेल : सादी वर्दी में होंगी इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड की टीमें
इंग्लैंड के मिशन प्रमुख कै्रग हंटर ने कहा कि टीम के 565 खिलाड़ी लाल और सफेद रंग के आधिकारिक वस्त्रों को केवल उस समय पहनेंगे, जब वे खेलगांव में होंगे या फिर खेल संबंधित वाहनों में।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कनाडाई टीम की पुस्तिका में सलाह दी गई है कि खेल परिसरों के अलावा अपनी कनाडाई टीम की वर्दी न पहनें।
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मंडपों में सुरक्षा विशेषज्ञ, राष्ट्रमंडल खेलों में जा रहे लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि उन्हें आस्ट्रेलियाई या न्यूजीलैंड के रंगों को या टी-शर्ट को धारण नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग अपहृत किए जा सकते हैं।
विदेशी मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार नई दिल्ली में सुरक्षा बलों ने ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा के लोगों को अपनी सुरक्षा सूची में शीर्ष पर रखा है।
इंग्लैंड के अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल परिसरों से बाहर छोटे-छोटे समूहों में ही घूमने की अनुमति दी जाएगी।
आस्ट्रेलिया में मीडिया में आई खबरों में इस बात की खुफिया जानकारी प्राप्त होने की बात कही गई है कि अलकायदा से जुड़े आतंकियों ने विदेशी नागरिकों को अगवा करने की योजना बनाई है।
ब्रिटिश विदेश विभाग ने कहा है कि नई दिल्ली में आतंकवाद का बड़ा खतरा है। दिल्ली स्थित दूतावास के अधिकारी इंग्लैंड टीम को प्रतिदिन सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications