जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आस-पास यातायात प्रतिबंध
इस क्षेत्र में 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस प्रतिबंध से सीजीओ परिसर स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों, इलेक्ट्रानिक निकेतन, सूचना भवन, स्कोप भवन, एमटीएनएल, प्रगति विहार और लोधी कॉलोनी की ओर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र गर्ग ने बताया, "जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मार्ग पर किसी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। यहां तक कि अर्धसैनिक बल के वाहनों को सुरक्षा शाखा से पार्किं ग की अनुमति होने पर ही उन्हें जाने की अनुमति दी जाएगी। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications