राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने दिल्ली को जीवंत संग्रहालय बताया
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा प्रकाशित 'मानुमेंट्स ऑफ दिल्ली' नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए सिंह ने कहा, "दिल्ली शहर एक जीवंत संग्रहालय है। दुनिया के इस महान शहर की समृद्ध परंपरा के संरक्षण, हिफाजत, अध्ययन और दस्तावेजीकरण की हम पर जिम्मेदारी है। यह पुस्तक न केवल तमाम पर्यटकों के लिए उपयोगी होगी, बल्कि यहां के निवासियों के लिए भी।"
इस पुस्तक को खासतौर से राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रख कर प्रकाशित किया गया है, ताकि आने वाले पर्यटकों को दिल्ली की 2,000 साल पुरानी विरासत के बारे में जानकारी मिल सके।
एएसआई दिल्ली में जिन 174 स्मारकों की देखरेख करता है, पुस्तक में उनमें से 46 स्मारकों पर खास सामग्री दी गई है, जो कि राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य क्षेत्र के अंदर यानी शहर के हृदय प्रदेश में स्थित हैं। यह पुस्तक पाठकों को शहर की गलियों, उपगलियों व प्रमुख स्मारकों की सैर कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications