राष्ट्रमंडल खेल : धार्मिक धुन पर राजनाथ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
सिंह ने कहा कि वह उद्घाटन एवं समापन समारोह से संबंधित मंत्री समूह (जीओएम) के निर्णय के बारे में तथा भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने की दृष्टि से खेलों को धार्मिक रंग देने के कदम के बारे में प्रधानमंत्री को लिख रहे हैं।
सिंह ने कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान बैकग्राउंड संगीत के रूप में अजान गूंजेगा। इन समारोहों में ईद से संबंधित कव्वाली की धुन भी गूंजेगी। अन्य धर्मो की भी प्रस्तुतियां होंगी। मैं समझता हूं कि धार्मिक परंपराओं को खिलाड़ियों के निजी अधिकार में छोड़ दिया जाना चाहिए।"
सिंह ने कहा कि सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में भी राजनीतिक दृष्टि अपनाने से खुद को नहीं रोक पाई है।
सिंह ने कहा, "मैं ईद को मुस्लिम समुदाय का एक पवित्र त्योहार मानता हूं, लेकिन खेलों के दौरान ईद से संबंधित कोई चीज न केवल हास्यास्पद होगी, बल्कि इस्लाम विरुद्ध भी होगा, क्योंकि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार खेलों के दौरान ईद नहीं पड़ रहा है। यदि किसी धार्मिक कैलेंडर को दिमाग में रखा जाए तो खेलों के दौरान नवरात्रि समारोह पड़ते हैं।"
सिंह ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और सरकार को सीडब्ल्यूजी में धार्मिक परंपराओं को नहीं शुरू करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications