विदर्भ के किसानों ने 'पीपली' पर फिर जताई आपत्ति
वीजेएएस के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने सोमवार को कहा, "विदर्भ भारत में कृषि सम्बंधी संकट का केंद्र रहा है। पिछले दशक में यहां के दो लाख किसानों ने आत्महत्या की। बुनियादी कथानक और फिल्म की पटकथा में इस गंभीर मुद्दे पर व्यंग्य किया गया है। यह कहना पूरी तरह गलत है कि किसानों ने मुआवजे की खातिर आत्महत्या की।"
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को विदर्भ के किसानों एवं विधवाओं ने फिल्म की कहानी के विरोध में प्रदर्शन किया था।
तिवारी ने कहा, "हमने 'पीपली लाइव' का ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकन रद्द करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी को पत्र लिखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications