बिहार में 10 अधिकारियों का तबादला
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बी़ राजेन्द्र को बेतिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह कुलदीप नारायण को छपरा का, दिवेश सेहरा को लखीसराय का तथा चिरूवीरू को वैशाली का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस सेवा के भी पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि प्रवीण वशिष्ठ को मुजफ्फरपुर का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तथा ए़ एस़ निलेकर को बेतिया का पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है।
इसी तरह अजिताभ कुमार को मधुबनी, विवेक कुमार को नवगछिया, पंकज क़े राज को किशनगंज का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के कुछ राजनीतिक दलों ने कई अधिकारियों के विरोध में चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications