राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह में दिखेगी पटनायक की कला
इस अद्भुत कला का प्रदर्शन विख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक अपने तीन शिष्यों के साथ करेंगे। पटनायक अपने शिष्यों समेत इस रेत की कला को संगीत के उस्ताद ए.आर. रहमान के संगीत के साथ प्रस्तुत करेंगे।
इस समय अमेरिका में मौजूद पटनायक ने आईएएनएस को बताया, "मुझे आयोजन समिति की तरफ से निमंत्रण मिला है और हम लोग पहले से ही इसका अभ्यास कर रहे हैं। हमलोग अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए कम से कम दस किलोग्राम रेत जगन्नाथपुरी के समुद्र तट से लाने वाले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications