9/11 हमला होलोकास्ट जैसा था : अहमदीनेजाद
तेहरान, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरानी राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने सोमवार को कहा कि 11 सितम्बर, 2001 का आतंकी हमला 'होलोकास्ट' की तरह था और यह पश्चिम के लिए एक हरम का विषय बन गया है।
न्यूज नेटवर्क, 'खबर' द्वारा सीधे प्रसारित किए गए एक भाषण में अहमदीनेजाद ने कहा, "पश्चिम ने होलोकास्ट को पवित्र ग्रंथों और पैगम्बरों से ज्यादा पवित्र मुद्दा बना दिया और इसके वास्तविक पहलुओं पर सवाल खड़ा करने की अभी तक किसी को अनुमति नहीं दी गई।"
अहमदीनेजाद ने कहा, "अब 9/11 की घटना को भी उसी तरह वर्जित विषय बनाने की कोशिशें जारी हैं।"
द्वितीय विश्वयुद्ध में यहूदियों के सामूहिक संहार की घटना को 'परी कथा' बताने तथा इजरायल को मध्यपूर्व यूरोप या उत्तरी अमेरिका में स्थानांतरित किए जाने का सुझाव देने के लिए अहमदीनेजाद को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
अहमदीनेजान ने सोमवार को भी उस संदेह को दोहराया, जिसे उन्होंने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यक्त किया था। यह कि 9/11 के हमले के पीछे अमेरिकी सरकार में शामिल कुछ तत्व थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications