शिक्षिका ने कहा, पहले वह यौनकर्मी थी
समाचार पत्र 'द न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक अध्यापन के पेशे में आने से पहले मेलीस्सा पेट्रो वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त थी। वह पिछले तीन साल से ब्रोंक्स के प्राथमिक स्कूल में कला की शिक्षा दे रही है।
इस कला शिक्षिका ने मेक्सिको और लंदन में किए गए अपने पहले के व्यवसाय के बारे में इंटरनेट पर ब्योरा दिया है। पेट्रो ने 'द हफिंगटन पोस्ट' पर अपने ब्लॉग में लिखा है कि अक्टूबर 2006 से जनवरी 2007 के बीच उसने पैसों के लिए लोगों को यौन सेवाएं दीं।
ब्लॉग पर पेट्रो का विवरण भी जुड़ा हुआ है। जिसमें उसे 'पूर्व यौन कर्मी, शोधकर्ता, लेखक, शिक्षक और नारीवादी' बताया गया है। उसके इस खुलासे से बच्चों के मात-पिता स्तब्ध रह गए।
शिक्षिका के इस रहस्योद्घाटन पर बच्चे की माता ग्रेस वेनतुरा ने कहा, "मैं नहीं चाहती कि इस तरह का काम करने वाले लोग मेरे बच्चे के आस-पास रहें। ऐसे लोगों को बच्चों के नजदीक आने की अनुमति भी नहीं मिलनी चाहिए।"
वहीं योसेलीन क्वेजडा ने कहा कि शायद पेट्रो अपना जीवन बदलना चाहती है, लेकिन उसका एक पूर्व यौनकर्मी होना अभी भी स्वीकार्य नहीं है।
उधर स्कूल के प्राचार्य केरी कैसलानो ने बताया कि इस बीच पेट्रो को प्रशासनिक काम में लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications