आतंकी पुस्तक के लिए चीनी युवक गिरफ्तार
चीनी युवक फेन को कथित रूप से 'हैंडबुक फॉर टेररिस्ट' पुस्तक तैयार करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक सरकारी वकील ने बताया कि 20 पन्नों वाली दस्तावेज में कम से कम 10 प्रकार के बम और विस्फोटकों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा विस्फोटकों को तैयार करने का ब्योरा भी 10 अध्यायों में दिया गया है।
फेंग ने पुस्तक के प्रत्येक अध्याय के अंत में सवाल पूछा है कि इराक में इस्तेमाल करने के लिए कौन सा विस्फोटक सबसे प्रभावी है। उसने यह भी सलाह दी है कि विस्फोटकों के रासायनिक तत्वों से परिचित होने के लिए आतंकवादी बनना ज्यादा बेहतर है।
चेआंग जिला न्यायालय में फेंग ने बताया कि उसने पुस्तक को तैयार नहीं किया है। उसे विस्फोटकों के बारे में जानकारी इंटरनेट पर मिली। उसने इन जानकारियों को डाउनलोड किया था और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने इन जानकारियों को इकट्ठा कर उसे 'हैंडबुक फॉर टेररिस्ट' का नाम दे दिया।
उसने बताया कि उसने मनोरंजन के लिए ऐसा किया था। यदि कोई व्यक्ति इस पुस्तक का इस्तेमाल करते हुए कोई अपराध करता है तो उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications