कैदी ने अंतर्वस्त्र, टूथपेस्ट चुराने का आरोप लगाया
एक अधिकारी ने बताया कि कैदी के शिकायत करने पर मामला प्रकाश में आया। कैदी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके सामान चोरी हो गए हैं और उसने इसकी जांच पुलिस से कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पुलिस जब रविवार को जेल में पहुंची तो कैदी ने पुलिस को बताया कि उसके 480 रुपये, दो अन्तर्वस्त्र, बनियान, टूथपेस्ट और बिस्कुट के पैकेट चोरी हो गए हैं। पुलिस ने जेल अधीक्षक बी. नामदेव ढोले और तीन अन्य कर्मचारियों महादेव एस. पवार, विजय एन. नेतकर एवं गुलाम आर. पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications