असम में विषाक्त भोजन खाने से 100 छात्र बीमार
जिले के बोरबोरूआ चाय बगान के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत दिए जाने वाले मध्याह्न् भोजन चावल-दाल खाने के बाद छात्र बीमार पड़ गए। भोजन करने के बाद छात्रों ने चक्कर आने की शिकायत की और उल्टी होनी शुरू हो गई। छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विद्यालय के शिक्षक ने बताया, "विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में 118 छात्रों को भर्ती कराया गया है।"
घटना के बारे में कहा जा रहा है कि चाय बगान में काम करने वाले कर्मचारियों ने मध्याह्न् भोजन के नजदीक स्थित चाय बगान में कीटनाशाकों को छिड़काव किया था।
घटना के बारे में चिकित्सक ने बताया,"यह संभव है कि कीटनाशकों के छिड़काव की वजह से भोजन विषाक्त हो गया हो।"
बीमार छात्रों में से कम से कम 15 छात्रों की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications