राष्ट्रमंडल खेल : कम्पनियों ने किए कार्यालय समय में बदलाव
कम्प्यूटर शिक्षा प्रदाता कम्पनी 'एनआईआईटी' के प्रवक्ता प्रतीक चटर्जी ने बताया, "खेलों के दौरान ट्रैफिक व अन्य परेशानियों की वजह से ऑफिस के पाली में बदलाव किया गया है। सुबह 9 बजे की पाली को सुबह 7.30 कर दिया गया है। वहीं शाम की छह बजे वाली को शाम 4.15 कर दिया गया है।"
उन्होंने बताया कि कम्पनी ने मेट्रो स्टेशनों से अपने कर्मचारियों को ट्रैक्सी सेवा उपल्बध कराने का फैसला किया है।
वहीं एक अन्य कम्पनी ने कहा है कि खेलों के दौरान कर्मचारियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए कार्यालय के समय में बदलाव किया जा सकता है।
कम्पनी के एक अधिकारी ने बताया, "हमारी कम्पनी व्यस्त क्षेत्र कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में स्थित है ऐसे में हमारे पास कोई भी विकल्प नहीं है।"
उन्होंने कहा,"हालांकि हमारे संस्थान के अधिकारियों ने इस बारे में अगले हफ्ते समय में फेरबदल किए जाने के बारे में जानकारी दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications