दिल्ली में पर्यटक बस सेवा शुरू
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपने आवास से सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पत्रकारों से भरी एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राजधानी में स्थित करीब 20 स्मारक स्थलों का भम्रण कराने वाली पर्यटक बस की व्यावसायिक शुरुआत अगले शुक्रवार से होगी। इसका किराया प्रति व्यक्ति 300 रुपये तय किया गया है।
इस सेवा के शुरू होने से पर्यटक दिल्ली में स्थित स्मारकों और संग्रहालयों की सहजता से दौरा कर सकते हैं। बस प्रत्येक आधे घंटे बाद रवाना होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications