पुलिसकर्मियों पर फेंका तेजाब, एसओ सहित 5 झुलसे
जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रमोद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि कोतवाली (शहर) थाना प्रभारी एम.पी.अशोक सोमवार दोपहर पुलिसकर्मियों की एक टीम के साथ नूरबस्ती मुहल्ले में दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद सुलझ्झाने गये थे। बातचीत के दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने छत से पुलिसकर्मियों पर तेजाब फेंक दिया।
कुमार ने कहा कि सभी घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रही है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सबसे ज्यादा बुरी तरह से थाना प्रभारी झुलसे हैं।
कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में शामिल नौ महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है कि कुछ और लोग भी तेजाब फेंकने की घटना में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है इतनी बड़ी मात्रा में तेजाब किस मकसद से जमा करके रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications