संदिग्ध नक्सलियों ने सरपंच को अगवा किया
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को मथिलिपुट गांव में अन्य लोगों के साथ एक चाय की दुकान के समीप खड़े डूमरीपादर पंचायत के सरपंच चिंगू जानी को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नक्सली सरपंच को टाटा सूमो में उठाकर ले गए। जानी पर जन विरोधी गतिविधियों लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए नक्सली उन्हें पहले भी धमका चुके हैं।
एक चश्मदीद के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार को सरपंच की तलाश में अभियान शुरू किया।
गौरतलब है कि जिले के रामगिरी गांव में शनिवार को राज्य में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के स्थानीय नेता बबूली पांडा की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने सरपंच के अपहरण को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications