अफगानिस्तान में बांग्लादेशी सैनिकों की तैनाती चाहता है अमेरिका
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड सी. हॉलब्रुक के साथ पिछले गुरुवार को न्यूयार्क के एक होटल में मुलाकात के दौरान बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी ने इस मुद्दे पर चर्चा की।
बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान हॉलब्रुक ने कहा,
विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने सेना तैनात करने से लेकर आर्थिक और विकास सहायता और प्रवर्तन अधिकारियों के लिए सहायता एवं प्रशिक्षण की बात कही।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक मोनी ने हॉलब्रुक को दक्षिण एशिया, विशेषतौर से अफगानिस्तान में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
मोनी ने कहा कि बांग्लादेश ने पहले ही अफगानिस्तान में शिक्षकों और चिकित्सकों को भेजने की पेशकश कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications